गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। साथ ही परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। एसएसपी ने परेड में शामिल विभिन्न इकाइयों, जिनमें यूपी-112, यातायात पुलिस तथा घुड़सवार पुलिस प्रमुख रूप से शामिल थीं, का निरीक्षण कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यों के निर्वहन में सतर्कता, अनुशासन और बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment