<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एम्बुलेंस सेवा 108 प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा जनसुनवाई पोर्टल, महिला हेल्प डेस्क, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला संरक्षण अधिकारी तथा महिला आयोगों की भूमिका के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages