<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

30 लाख की स्मैक के साथ तीन शातिर तस्कर दबोचे स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजनपदीय नेटवर्क की जांच शुरू

बस्ती। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान शुक्रवार तड़के अमहट पुल के आगे फुटहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन गुप्ता निवासी बसिया, विशाल अग्रहरी उर्फ छोटू निवासी बरगदवा तथा अखिलेश चौधरी निवासी बसिया के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 126.98 ग्राम अवैध नशीला पाउडर तथा 103 पुड़ियों में पैक 16.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा 370 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार विशाल अग्रहरी उर्फ छोटू के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि आरोपी पहले से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जानी थी।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages