<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 11, 2026

बिक्री संवर्धन कर्मचारियों की 22 मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) की गोरखपुर इकाई ने बिक्री संवर्धन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, नौकरी की सुरक्षा, समय से वेतन एवं यात्रा भत्ते का भुगतान, न्यूनतम वेतन, कार्य के घंटे निर्धारित करने, सामाजिक सुरक्षा तथा यूनियन गतिविधियों में हस्तक्षेप पर रोक समेत 22 प्रमुख मांगें उठाई गईं।
एसोसिएशन ने बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्तें अधिनियम, 1976 को प्रभावी रूप से लागू करने और सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को श्रम कानूनों के तहत उचित संरक्षण देने की मांग की। इसके अलावा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक, दवा क्षेत्र में कॉरपोरेट भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, आवश्यक दवाओं की कीमतों में कमी तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी की गई।
इस अवसर पर UPMSRA गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि बिक्री संवर्धन कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था और दवा उद्योग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके श्रम और अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के वैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कॉमरेड के.के. भट्ट, कॉमरेड संतोष कुमार, उजाला नन्द शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड दिलीप कुमार, कॉमरेड नारायण पाल सिंह, सर्वेश चतुर्वेदी, हरि सहाय शुक्ला, नदीम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सचिव प्रवीण द्विवेदी ने केंद्र सरकार से मांगों पर तत्काल सकारात्मक विचार कर कर्मचारियों को राहत प्रदान करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages