वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। सावन मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोंडा-अयोध्या कैंट के बीच मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05012/05011 गोंडा-अयोध्या कैंट-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन 15 से 29 अगस्त 2026 तक निर्धारित तिथियों में कुल 12 फेरों के लिए किया जाएगा।
05012 गोंडा-अयोध्या कैंट मेला विशेष ट्रेन 15 से 28 अगस्त तक शुक्रवार को छोड़कर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को गोंडा से रात 9ः40 बजे रवाना होगी। ट्रेन बरुआचक से 9ः52 बजे, मोतीगंज से 10ः01 बजे, झिलाही से 10ः10 बजे, मनकापुर से 10ः30 बजे, टिकरी से 10ः48 बजे, नवाबगंज गोंडा से 10ः58 बजे, कटरा से 11ः10 बजे, रामघाट हाल्ट से 11ः22 बजे और अयोध्या धाम जंक्शन से रात 11ः55 बजे छूटकर अगले दिन रात 12ः10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
वापसी में 05011 अयोध्या कैंट-गोंडा मेला विशेष ट्रेन 16 से 29 अगस्त तक शनिवार को छोड़कर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को अयोध्या कैंट से रात 12ः30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से 12ः45 बजे, रामघाट हाल्ट से 12ः56 बजे, कटरा से 1ः06 बजे, नवाबगंज गोंडा से 1ः17 बजे, टिकरी से 1ः27 बजे, मनकापुर से 2ः45 बजे, झिलाही से 2ः53 बजे, मोतीगंज से 3ः03 बजे और बरुआचक से 3ः13 बजे छूटकर सुबह 3ः30 बजे गोंडा पहुंचेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में डेमू के आठ कोच लगाए जाएंगे। सावन मेले के दौरान अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे अतिरिक्त यात्री सुविधा मिलने की उम्मीद है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment