<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 11, 2026

चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराएगी भारत गौरव ट्रेन


गोरखपुर। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 17 से 26 अगस्त 2026 तक 9 रात और 10 दिन की यात्रा पर चलेगी। ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 17 अगस्त को गोरखपुर जंक्शन से सुबह 9 बजे रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) और ललितपुर समेत कई स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने-उतरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
यात्रा के दौरान ट्रेन उज्जैन, विश्वामित्री, राजकोट, द्वारका और वेरावल सहित प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर ठहरेगी। यात्रा पूरी करने के बाद ट्रेन 26 अगस्त की रात 11:55 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
इस विशेष पर्यटक ट्रेन में कुल 14 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें सात शयनयान, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो जनरेटर सह लगेज यान तथा एक पैंट्री कार शामिल है। यात्रियों की सहायता के लिए यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी के मैनेजर भी उपलब्ध रहेंगे।
आईआरसीटीसी के अनुसार, इस भारत गौरव ट्रेन के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इच्छुक यात्री लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages