<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 30, 2026

आंदोलन के लिए 1000 श्रमिकों को लखनऊ ले जाने की तैयारी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। भारतीय मजदूर संघ शाखा बस्ती की कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय पर हुई। संचालन जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, संबद्ध यूनियनों को सक्रिय करने, प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों और प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

अधिवेशन के लिए धन संग्रह, पात्र प्रतिनिधियों की सूची तैयार करने, शुल्क जमा कराने तथा संबद्ध यूनियनों से आवश्यक प्रपत्र समय से प्राप्त करने पर जोर दिया गया। संबद्धता, वेरिफिकेशन और फॉर्म-झा से जुड़े कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्णय लिया गया। ‘श्रम आराधना’ पत्रिका के विज्ञापन के लिए भी सहयोग जुटाने की अपील की गई।

प्रदेश में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर जिले से करीब 1000 श्रमिकों को लखनऊ ले जाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क और जागरूकता अभियान चलाने तथा संबद्ध यूनियनों के साथ समन्वय बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

विभाग प्रमुख अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं और संबद्ध यूनियनों की सक्रियता पर निर्भर है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया। जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने आवश्यक दस्तावेज समय से जमा कराने की अपील की।

बैठक में संरक्षक उमेश चन्द्र मिश्र, संजय कुमार पाण्डेय, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, रुद्र नारायन राय, निरंकुश शुक्ला, अनीता चौधरी, डॉ. सुधाकर पाण्डेय, जन्मेजय उपाध्याय, विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages