पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थाना एम्स की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कुल 22 शिकायतों के आधार पर संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर ठगी की रकम को होल्ड कराया गया।
इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित आवेदकों के खातों में कुल 2,66,872 रुपये वापस कराए गए। पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन लेनदेन से पहले पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक प्रीति यादव, महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह और महिला कांस्टेबल कुमकुम यादव शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment