बस्ती। पुलिस विभाग में अपनी सेवा अवधि पूरी कर अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव और मुख्य आरक्षी गोपाल यादव को बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया ने सेवानिवृत्त दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए। उन्होंने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव थाना पैकोलिया तथा मुख्य आरक्षी गोपाल यादव पुलिस लाइन में तैनात रहे। दोनों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ पुलिस विभाग में सेवाएं प्रदान कीं।
विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment