<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 30, 2026

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, एंटी रोमियो अभियान में दो को दी हिदायत

बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बुधवार को थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम ने श्री राम आसरे मिश्र लघु माध्यमिक विद्यालय, नकटीडेई डीहा में छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक किया। अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई।
इसके अलावा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर एंटी रोमियो एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। अभियान के दौरान दो व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages