<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 11, 2026

ब्रह्मभोज में बुलाकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ब्रह्मभोज में खाने के लिए बुलाकर शिव कुमार त्रिपाठी का अपहरण किया और मसी विद्यालय के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी तथा क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के पर्यवेक्षण में सिकरीगंज पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष चौधरी पुत्र प्रमोद चौधरी, बिंदनिवास चौधरी पुत्र स्व. छेदी चौधरी तथा प्रकाश में आए राहुल चौधरी और भानू चौधरी निवासी ग्राम अहिरौली खुर्द, थाना सिकरीगंज शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आशुतोष की उम्र करीब 18 वर्ष, बिंदनिवास की करीब 44 वर्ष, राहुल की करीब 31 वर्ष और भानू की करीब 37 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान आशुतोष चौधरी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आशुतोष के कब्जे से एक तलवार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages