<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 11, 2026

खोराबार में श्रद्धा के साथ हुआ पवित्र कलश का पूजन, गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश


गोरखपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की आगामी 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को महानगर के खोराबार मंडल में पवित्र कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। संत रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से युक्त कलश के खोराबार पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ उसका पूजन-अर्चन किया।
खोराबार मंडल में कलश वंदन यात्रा छह प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। सेवा बस्ती खोराबार मंडल, सेवा बस्ती जंगल चौरी और सेवा बस्ती रजही शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर आमजन ने कलश के दर्शन किए और फूल-पुष्प, धूप-अगरबत्ती से विधिवत पूजन कर संत रविदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भौवापार मंडल में भी यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन और उनके विचार सामाजिक समानता, समरसता, मानव सेवा और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संत रविदास महाराज के आदर्श मानवता और सामाजिक एकता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
कलश वंदन कार्यक्रम में संयोजक मनोज अग्रहरी, कार्यक्रम संयोजक अखिलेश कुमार आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, सहसंयोजक अनिल कनौजिया, कृष्ण कुमार, राजेश पासवान, इंजीनियर बृजमोहन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र महंथा, मंडल अध्यक्ष सत्य किशोर और रिंकू भारती सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages