<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा महानगर ने कसी कमर, तैयारी बैठक में बनी विस्तृत कार्ययोजना


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 जून को स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर भी व्यापक चर्चा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने की तथा संचालन महानगर महामंत्री इन्द्रमणि उपाध्याय ने किया। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गईं और कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का गोरखपुर आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनकी सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह ‘आशु’, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही एवं इन्द्रमणि उपाध्याय सहित ब्लॉक प्रमुख, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, निर्वाचित एवं मनोनीत पार्षद तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages