बस्ती। जनपद में न्यूरो रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को लंबे समय से इलाज के लिए लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब बस्ती के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह ने बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर, हरदिया चौराहा, बांसी रोड पर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
डॉ. अमन सिंह प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को अस्पताल में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे गर्दन एवं सिर दर्द, मस्तिष्क की नस फटना, लकवा, मस्तिष्क की नसों का सूखना, मिर्गी, रीढ़ की हड्डी एवं कमर दर्द, बहरापन सहित विभिन्न न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का उपचार करते हैं।
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. एस.के. गौतम ने बताया कि जिले में न्यूरो विशेषज्ञ उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को मजबूरी में अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता था। इससे इलाज के साथ-साथ यात्रा और अन्य खर्चों का अतिरिक्त बोझ भी उठाना पड़ता था। डॉ. अमन सिंह की सेवाएं शुरू होने से अब मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास है कि जनपदवासियों को अधिक से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उन्हें बाहर न जाना पड़े और समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

No comments:
Post a Comment