<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

डिज़्नी मेले से बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार


बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एपीएन पीजी कॉलेज/सक्सेरिया परिसर में आयोजित डिज़्नी मेले के दौरान एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन बरामद करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के छरौछा उर्फ सोखापुरवा निवासी सचिन कुमार पुत्र सुनील कुमार बुधवार शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी के साथ डिज़्नी मेला देखने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल (यूपी 51 बीएम 7922) मेले के मुख्य द्वार के सामने सड़क के उस पार खड़ी की थी।
मेला घूमने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक बरामद नहीं हो सकी।
पीड़ित ने गुरुवार को यूपी कॉप पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई तथा शुक्रवार को कोतवाली बस्ती में लिखित तहरीर दी। मामले में कोतवाल बस्ती ने वाहन की तलाश जारी होने का आश्वासन दिया है।
वहीं पीड़ित और उनके परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरी गई बाइक को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages