<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 13, 2026

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक विपिन सिंह ने प्रबुद्ध जनों से किया संपर्क, उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट कर किया सम्मानित


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को आर्य नगर मंडल के माधोपुर वार्ड में गोरखपुर ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक विपिन सिंह ने प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

अभियान के दौरान विधायक विपिन सिंह ने पूर्व अध्यक्ष भारतेंदु नाट्य अकादमी रविशंकर खरे, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शरकचन्द कुशवाहा, स्वतंत्रता सेनानी छोटेलाल निषाद, कृषि विभाग से जुड़े बलराम शर्मा, समाजसेवी फूलचंद्र गुप्ता तथा अधिवक्ता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता, आकाश साहनी, पूर्व पार्षद अभिषेक निषाद, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, मंडल मंत्री शैलेश गौतम, राम सिंह प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश निषाद, त्रिलोकी नाथ बारी, राजा वाल्मीकि, व्यापारी नेता गौरव गुप्ता, बूथ अध्यक्ष रोहित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विपिन सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रबुद्ध नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages