<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 13, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष व योग-पर्यावरण अभियान को लेकर भाजपा का चलाया गया विशेष जनसंपर्क अभियान


गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत भाजपा आर्य नगर मंडल द्वारा आर्य नगर वार्ड में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा आयोग सदस्य श्री चिरंजीवी चौरसिया ने प्रबुद्धजनों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिका भेंट कर उनका सम्मान किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदीप मित्तल, ओम प्रकाश अग्रवाल, भागवत दास अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल एवं डॉ. रंजन अग्रवाल सहित विभिन्न प्रबुद्ध एवं व्यवसायी वर्ग के लोगों से संपर्क किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, स्थानीय पार्षद शाश्वत अग्रवाल, मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री चतुर्भुज प्रसाद, सह मीडिया प्रभारी अनुराग गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इमरान, वार्ड अध्यक्ष दिनेश मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages