<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

गड़ही की भूमि पाटकर निर्माण का आरोप, पीड़िता ने डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार


बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी सुधा पाल पत्नी ओम प्रकाश पाल ने जिलाधिकारी एवं तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गांव की गड़ही की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
सुधा पाल का आरोप है कि गांव के हनुमान पाल पुत्र राम प्रताप पाल तथा विष्णु पाल पुत्र हनुमान पाल गाटा संख्या 110, रकबा 0.162 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में गड़ही के रूप में दर्ज है, को पाटकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आरोपित न केवल गड़ही की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं, बल्कि आसपास की आबादी की जमीन पर भी अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुरानी दीवार को तोड़कर नई दीवार आगे बढ़ाकर बनाई जा रही है, जिससे उनके सहन की जमीन पर भी अतिक्रमण हो रहा है।
सुधा पाल ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटवाने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages