<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 27 लोगों ने किया रक्तदान


कप्तानगंज, बस्ती। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रभावती पल्टू राम मानव सेवा संघ के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ सर्जन डा. दीनानाथ पटेल एवं सीएचसी कप्तानगंज प्रभारी डा. अनूप कुमार शास्त्री ने किया। इस अवसर पर डा. दीनानाथ पटेल ने कहा कि रक्तदान महादान है और परस्पर सहयोग से अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर में 31 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से चार लोग अयोग्य पाए गए। इसके बाद 27 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. सीएम पटेल, इंजीनियर के.एम. पटेल, बृजेश पटेल, सुभाष चन्द्र, कन्हैयालाल, इंजीनियर चन्द्रशेखर वर्मा, सुखराम पटेल, छोटेलाल पटेल, शैलेश पटेल, सुशील चौधरी, आदित्य रंजन पटेल, रामनाथ उर्फ लकी, अनुराग चौधरी, सुमित कुमार, रामपाल पटेल, रामजी पटेल, विशाल वर्मा, रज्जब अली और नीरज वर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
मेडिकल कॉलेज बस्ती के ब्लड बैंक की टीम ने सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। टीम में डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, डॉ. जितेंद्र कनौजिया, एलटी राजेश बरनवाल, काउंसलर गोविंद शुक्ला, स्टाफ नर्स सुनील कुमार, एलए मदन सिंह एवं शिवशरण शामिल रहे।
शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अस्पताल प्रबंधक डा. सीएम पटेल ने बताया कि प्रमाण पत्र धारकों को छह माह तक आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बैंक से बिना रक्त दिए तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अस्पताल में तीन माह तक निःशुल्क परामर्श तथा उनके परिजनों को उपचार शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इस अवसर पर डा. आलोक रंजन, डा. नीतू वर्मा, अंगद, अरविंद, ज्योति, निशा, सरिता, सृष्टि, आराधना, अर्चना चौधरी, अर्चना चौरसिया, तेज बहादुर चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages