<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

सिसहनिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 8 मरीजों में मिला मोतियाबिंद


बस्ती/सिद्धार्थनगर। ग्रामीण डेवलपमेंट फाउण्डेशन एवं नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा संचालित ‘नेत्र बसंत’ ग्रामीण हेल्थ प्रोग्राम के तहत, साइट सेवर्स इंडिया के सहयोग से सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसहनिया में निःशुल्क मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पी.पी. दूबे ने कुल 60 मरीजों की आंखों की जांच की। परीक्षण के दौरान 8 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को मोतियाबिंद एवं बीएलबीसी (दोनों आंखों से कम दिखाई देने) जैसी समस्याओं की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पात्र मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन, आने-जाने, रहने, खाने तथा उपचार के बाद घर वापस पहुंचाने की सुविधा के संबंध में परामर्श दिया गया।
साइट सेवर्स इंडिया के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं और पुरुषों में मोतियाबिंद के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड अथवा आधार कार्ड रखने वाले मरीजों का नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, हरदिया में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाता है।
शिविर की सफलता में ब्लॉक समन्वयक मनीष, सनूप, खुशबू, शंभू एवं राकेश का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages