बस्ती। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय परमेश्वर दत्त प्रजापति नाजिर की 47वीं पुण्यतिथि पर रविवार को बैरिहवां स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए दिनेश कुमार प्रजापति ने कहा कि स्व. नाजिर ने अपना पूरा जीवन समाज की उन्नति और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित किया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज हित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।
स्व. परमेश्वर दत्त प्रजापति के सुपुत्र जनार्दन प्रजापति एवं पौत्र पदुमनाथ प्रजापति ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और लोगों को जागरूक करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे प्रजापति समाज कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
महासंघ के जिलाध्यक्ष राममिलन प्रजापति ने कहा कि स्व. नाजिर द्वारा समाज हित में किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर पुरुषोत्तमनाथ प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, शम्भूदत्त, शिवांश दत्त, शीला प्रजापति, पूनम प्रजापति, आराधना प्रजापति, अनीता प्रजापति, फुलेश्वरी देवी, पार्वती देवी, रेणुका देवी, जिज्ञासा, शयाली दत्त, मिताली, प्रियंका प्रजापति, नरेन्द्रनाथ प्रजापति, योगमाया, विजेन्द्र प्रजापति, राजेश कुमार प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, हरिकेश प्रजापति, सन्तोष कुमार प्रजापति, शिवेन्द दत्त, श्रेयांश, शैलेन्द्र प्रजापति सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment