<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 200/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित आरोपी कन्हैया उर्फ कृष्णा पुत्र लालबाबू निवासी राहुल नगर टावर के पास, झरना टोला, थाना एम्स क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 8 मई 2026 को एक शादी समारोह में डीजे पर नृत्य और भोजन के दौरान प्लेट गिर जाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि वादी के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages