<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार


संतकबीरनगर। थाना बखिरा पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 225/2026 में नामजद आरोपी कन्हैया पुत्र विजय कुमार निवासी तिघरा को तिघरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोप है कि अभियुक्त अपनी पत्नी को दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित और मारपीट करता था। वादी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 6 जून 2026 को उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बखिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, कांस्टेबल अंगद यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल अनुराग सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages