<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ के 12 वर्ष, भाजपा ने घर-घर पहुंचाया सरकार का संदेश


गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा मंगलवार को विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महानगर के दीनदयाल नगर, गीता नगर और आर्य नगर मंडलों सहित अलहदादपुर वार्ड में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई तथा पत्रकों का वितरण किया। साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के ऐतिहासिक वर्ष रहे हैं। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आज देश का गरीब केवल सहायता प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने वाला नागरिक बन चुका है।
महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हुआ है। सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनविश्वास को और मजबूत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान निर्माणाधीन विरासत गलियारे का भी अवलोकन किया गया। जनसंपर्क अभियान में दीनदयाल नगर मंडल में मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह, गीता नगर मंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशु सिंह आशू तथा आर्य नगर मंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही, पदमा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धांत घोष, विक्की कुकरेजा, आशुतोष पांडेय, अवनीश मणि त्रिपाठी, चंदन शर्मा, पंकज गौड़, सौरभ श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, जितेंद्र निषाद, शिवम पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages