<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, वन स्टॉप सेंटर-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं और मंचों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages