<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 20, 2026

गोरखपुर में फिजियोथेरेपी की नई उड़ान, दो दिवसीय डबल सर्टिफिकेट वर्कशॉप का सफल समापन


गोरखपुर। माँ फिजियोथेरेपी कायरोप्रैक्टिक एंड रिहैब सेंटर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'डबल सर्टिफिकेट वर्कशॉप' का शनिवार को भव्य समापन हुआ। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फिजियोथेरेपिस्टों ने कपिंग थेरेपी और इलेक्ट्रो ड्राई नीडलिंग (EDN) जैसी आधुनिक उपचार तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. सूर्या (गुरुग्राम) ने लाइव मॉडल्स पर प्रतिभागियों को कपिंग थेरेपी एवं इलेक्ट्रो ड्राई नीडलिंग की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपचार की नई विधियों, तकनीकी बारीकियों और मरीजों को बेहतर परिणाम देने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों ने इस व्यावहारिक प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।
मुख्य अतिथि मीना कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीज बिना दवा और साइड इफेक्ट के तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने फिजियोथेरेपिस्टों से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को डबल सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी दिए गए।
कार्यशाला के आयोजन में डॉ. अरुण कुमार वर्मा (ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन) और डॉ. मानित दीक्षित (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं गोरखपुर में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के प्रसार और विशेषज्ञता को नई दिशा देंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages