<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 20, 2026

नीट परीक्षा विवाद के बीच छात्र की मौत पर कांग्रेस का सवाल, पीड़ित परिवार से मिले जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा


गाज़ियाबाद। नीट परीक्षा से जुड़े विवाद के बीच विजय नगर सेक्टर-9 निवासी छात्र जतिन जाटव की मौत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी, गाज़ियाबाद ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
परिजनों के मुताबिक, नीट परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने के बाद जतिन गहरे मानसिक तनाव में था। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं का सीधा असर लाखों छात्रों के भविष्य और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
सतीश शर्मा ने कहा कि देश के युवा वर्षों की मेहनत और उम्मीदों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियां और विवाद छात्रों का भरोसा कमजोर करते हैं। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष बनाने के साथ-साथ छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रभावी सहायता तंत्र विकसित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य किसी भी व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इससे किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं हो सकता। जिला कांग्रेस कमेटी ने दिवंगत छात्र जतिन जाटव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages