<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 20, 2026

गोरखपुर में गरजे इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर सुनीत जाधव, बोले— असली मेहनत और असली सप्लीमेंट ही दिलाएंगे असली पहचान


गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर एवं फिटनेस आइकॉन सुनीत जाधव ने शनिवार को गोरखपुर में युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सही मेहनत, सही मार्गदर्शन और प्रमाणिक सप्लीमेंट्स ही मजबूत शरीर और बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं।
GZIKART के हेड ऑफिस में आयोजित "मीट एंड ग्रीट" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। सुनीत जाधव ने कहा कि आज युवाओं को सोशल मीडिया के दिखावे से बचकर अपनी मेहनत और अनुशासन पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण GZIKART की राष्ट्रव्यापी 'फेक को फेक' मुहिम रही। सुनीत जाधव ने कहा कि बाजार में नकली सप्लीमेंट्स तेजी से फैल रहे हैं, जो युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल प्रमाणिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही सप्लीमेंट्स खरीदें और किसी भी प्रकार के फर्जी उत्पाद से दूर रहें।
GZIKART के डायरेक्टर एवं फिटनेस गुरु माज खान ने कहा कि कंपनी वर्ष 2020 से युवाओं को नकली सप्लीमेंट्स के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। उनका उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि देश में सुरक्षित और जागरूक फिटनेस संस्कृति विकसित करना है।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने सुनीत जाधव से फिटनेस, डाइट और बॉडीबिल्डिंग से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। पूरे आयोजन में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम ने फिटनेस के साथ जागरूकता का ऐसा संदेश दिया, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवन और अपने सपनों को साकार करने के लिए नई प्रेरणा प्रदान की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages