बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा पाण्डेय गर्ल्स स्कूल के निकट मंदिर और पशु चिकित्सालय के सामने प्रस्तावित शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान न खोले जाने की मांग की।
ज्ञापन देने के बाद संजय सिंह ने बताया कि संबंधित स्थान के आसपास मंदिर, पशु चिकित्सालय और श्रीकृष्णा पाण्डेय गर्ल्स स्कूल स्थित है। ऐसे में यहां शराब की दुकान खुलने से छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इसे जनहित के विपरीत बताते हुए प्रशासन से प्रस्तावित दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।
इस दौरान राधेश्याम, सूरज, साबिर अली, महेन्द्र सोनकर, मुन्ना जायसवाल, विनोद कुमार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment