बस्ती। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित गोंड ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को महारानी वीरांगना दुर्गावती का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुलाकात के दौरान अमित गोंड ने जनपद बस्ती की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने गोंड समाज की विभिन्न समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि शासनादेश होने के बावजूद समाज के लोगों के जाति प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अमित गोंड ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समाज के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर दीपचंद गोंड, शुभम गोंड, नीरज गोंड, हनुमान गोंड, शालिराम गोंड, अभिषेक गोंड, मोनू गोंड, जय, संतोष, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment