<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

खाद्य सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश, मिलावट रोकने को चलेगा विशेष अभियान


बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण विनियमों को त्वरित गति से लागू करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने की।
बैठक में जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने खाद्य कारोबार संचालकों के पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए नियमित निरीक्षण और सघन प्रवर्तन कार्रवाई करने तथा त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर खाद्य सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गत तिमाही में की गई कार्रवाई, खाद्य नमूनों के संग्रहण, जांच रिपोर्ट, अभियोजन की स्थिति तथा लाइसेंस एवं पंजीकरण संबंधी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि अनुश्रवण विनियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए विभागीय समन्वय और विभिन्न विभागों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, एसडीएम राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेंद्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages