<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री के आह्वान को मिला समर्थन, आशुतोष यादव ने लिखा पत्र

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


कानपुर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच कानपुर निवासी आशुतोष यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने अपने परिवार एवं रिश्तेदारों की ओर से आश्वासन दिया है कि देशहित सर्वोपरि रखते हुए वे हर आवश्यक त्याग और जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।

पत्र में आशुतोष यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का प्रभाव विश्व अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है, जिससे भारत भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने गैर-आवश्यक वस्तुओं के अनावश्यक उपयोग से बचने का संकल्प लिया है, ताकि देश के संसाधनों और विदेशी मुद्रा भंडार पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

आशुतोष यादव ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की आशाओं और विश्वास के प्रतीक हैं तथा वर्तमान परिस्थितियों में उनके नेतृत्व की देश को आवश्यकता है। इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पत्र में कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया है कि कठिन समय में देश को दिशा और विश्वास मिला। साथ ही भारत की वैश्विक उपलब्धियों को भी प्रेरणादायक बताया गया है।

पत्र के अंत में आशुतोष यादव ने विश्वास जताया कि भारत वर्तमान चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने अपनी दादी श्रीमती कृष्णा देवी, पिता श्री श्याम सिंह तथा माता श्रीमती पुष्पा यादव की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages