<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी राम प्रकाश सिंह का निधन, शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त जनसम्पर्क अधिकारी राम प्रकाश सिंह का 11 जून 2026 को 75 वर्ष की आयु में हृदयघात के कारण निधन हो गया। उन्होंने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन से रेलवे परिवार तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय राम प्रकाश सिंह का अंतिम संस्कार 12 जून 2026 को राप्ती नदी तट स्थित राजघाट, गोरखपुर में किया गया। उनके पुत्र मनीष सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों एवं एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग में 12 जून को एक शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार सहित विभाग के अधिकारियों, प्रचार निरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय राम प्रकाश सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनसम्पर्क विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, सरलता एवं समर्पण का परिचय दिया। उनके निधन को रेलवे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages