<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

भाजपा की नई प्रांतीय टीम और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के मनोनयन पर अग्रहरी समाज ने जताई खुशी


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई उत्तर प्रदेश प्रांतीय टीम की घोषणा तथा गोरखपुर के विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गोरखपुर अग्रहरी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। समाज के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों ने इसे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला निर्णय बताया।
अग्रहरी समाज के अध्यक्ष विमल अग्रहरी ने कहा कि नई प्रांतीय टीम उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और अभूतपूर्व ऊंचाई प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के गौरव एवं नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समाज को मिलेगा।
महामंत्री सुशील अग्रहरी 'बबलू' ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ है और गोरखपुर विकास के वैश्विक मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व और संरक्षण से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। नई ऊर्जावान प्रांतीय टीम और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में संगठन प्रदेश और गोरखपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूत एवं अभेद्य बनेगा।
इस अवसर पर अरविंद अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, जितेंद्र अग्रहरी, सूर्य प्रकाश अग्रहरी, भोला अग्रहरी, मदन लाल अग्रहरी, अनूप अग्रहरी, अजय अग्रहरी, मनोज अग्रहरी, मनीष अग्रहरी सहित अग्रहरी समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्धजन एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages