<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिवहर्ष उपाध्याय किसान डिग्री कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज तथा एपीएन पीजी कॉलेज का दौरा कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की भौतिक सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रश्नपत्र वितरण की सुरक्षा व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने तथा अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा अधिकारियों ने परीक्षा संचालन में लगे कर्मचारियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages