<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

मिशन शक्ति : महुली पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का दिया संदेश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने 11 अक्टूबर को जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया। रैली के जरिए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ आमजन से सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में निकाली गई रैली में पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड, पीआरडी जवान, ग्राम चौकीदार, आशा बहुएं और अन्य महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला सशक्तीकरण से जुड़े पोस्टर और बैनर लेकर निकले प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

रैली के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और शासन की ओर से संचालित सुरक्षा संबंधी प्रयासों की जानकारी दी गई। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की।

संतकबीरनगर पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण सुनिश्चित करने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Pages