<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अपर महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन का किया निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेल यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय एवं लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया का जायजा लिया तथा यात्रियों से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर वातावरण और सुखद अनुभव प्राप्त हो सके।

इस दौरान श्री शुक्ल ने गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर की निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर महाप्रबंधक ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले अभ्यर्थियों एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखी जाएं और सुरक्षा के साथ यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages