<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

मारपीट और जातिसूचक उत्पीड़न के आरोप में दलित ने एसपी से मांगी कार्रवाई


बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी विशुन पुत्र बरन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 5 जून को साइकिल बनवाकर लौटते समय रेहरवा स्थित एक विद्यालय के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों और डायल-112 पुलिस की मदद से वह बच सका।
विशुन का आरोप है कि शिकायत करने के बाद आरोपी उसके घर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने, आवश्यक कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी पीड़ित के समर्थन में एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages