बस्ती। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सन्दीप कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ग्राम समाज के तालाबों पर प्रथम वर्ष निवेश, निषादराज बोट सब्सिडी योजना के माध्यम से मछुआ समुदाय की आजीविका में सुधार तथा एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के जरिए सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित की गई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, तृतीय तल, विकास भवन, बस्ती में संपर्क किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment