<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

1 जून से लापता विद्यालय कर्मी का नहीं मिला सुराग, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

बस्ती। साऊंघाट विकास खण्ड के एक प्राथमिक विद्यालय में चपरासी पद पर कार्यरत पवन कुमार बीते 1 जून से लापता हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बडेरियाखुर्द निवासी पवन कुमार की पत्नी सुभावती देवी ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति 1 जून की शाम लगभग 7 बजे मंगल बाजार, पुरानी बस्ती में सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

तहरीर के अनुसार, पवन कुमार घर से निकलते समय नीले रंग की धारीदार शर्ट और चॉकलेट रंग की पैंट पहने हुए थे। उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच तथा रंग गेहुआं है।

सुभावती देवी ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पवन कुमार के लापता होने से पूरा परिवार चिंता और परेशानी में है। पुलिस मामले की जांच कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages