<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 16, 2026

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सीवान-हाजीपुर अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलेंगी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल प्रशासन ने आगामी सिपाही भर्ती (केन्द्रीय चयन परिषद, पटना) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीवान से हाजीपुर के बीच दो अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये विशेष गाड़ियां 17, 24 एवं 28 जून 2026 को चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार, 05106 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 17, 24 एवं 28 जून 2026 को सीवान से अपराह्न 2:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह दुरौंधा से 2:22 बजे, एकमा से 2:42 बजे, छपरा से 3:35 बजे, दिघवारा से 4:17 बजे, परमानंदपुर से 4:32 बजे तथा सोनपुर से 4:50 बजे छूटते हुए हाजीपुर शाम 5:15 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार, 05112 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 17, 24 एवं 28 जून 2026 को सीवान से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह दुरौंधा से 6:52 बजे, एकमा से 7:12 बजे, छपरा से 8:05 बजे, दिघवारा से 8:47 बजे, परमानंदपुर से 9:02 बजे तथा सोनपुर से 9:20 बजे छूटते हुए हाजीपुर रात 9:45 बजे पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने बताया कि इन दोनों विशेष ट्रेनों के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages