<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 13, 2026

बरसात का लाभ उठाकर गन्ने में करें एनपीके का छिड़काव - डॉ. जेपी त्रिपाठी

बस्ती ( रुधौली )। बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने मिल गेट एवं गन्ना केंद्रों के अंतर्गत चंगेरवा, सुकरौली, नरौली, बनगांव, कोमिया और बहादुरपुर गांवों में गन्ना प्लांटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बरसात का पूरा लाभ उठाते हुए गन्ने की फसल में एनपीके का छिड़काव करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में अच्छी वर्षा हो रही है, ऐसे में एनपीके के प्रयोग से गन्ने का उत्पादन बढ़ेगा तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही रोग एवं कीटों से बचाव के लिए चीनी मिल द्वारा किसानों को कीट आकर्षण लैंप वितरित किए जा रहे हैं, जिनका उपयोग कर किसान फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों से बचाव कर सकते हैं।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि चीनी मिल द्वारा किसानों को एनपीके, कोराजन, बटको एवं चक्रव्यूह जैसी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसान मिल अथवा अपने क्षेत्रीय फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर इनका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कृषक रामनाथ, शिवपूजन चौधरी, जगदंबा चौधरी, अंबिका चौधरी, जनार्दन यादव और घनश्याम यादव के गन्ना प्लाटों पर लगाए गए लैंपों का निरीक्षण भी किया।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु एवं गगन पांडे ने बताया कि प्रत्येक किसान तक लैंप पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है तथा ग्राम स्तरीय कृषक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य अंतिम चरण में है। जिन किसानों का सट्टा लॉक है अथवा जो गन्ना विकास समिति के नए सदस्य बनना चाहते हैं, वे चार फोटो, खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अपने फील्ड सुपरवाइजर को उपलब्ध करा दें, ताकि उनका सदस्यता एवं सट्टा लॉक संबंधी कार्य समय से पूरा हो सके और भविष्य में गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला, गेट इंचार्ज राजेश सिंह, गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages