<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 13, 2026

भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान का षष्ठम दिवस सम्पन्न, चिरंजीवी चौरसिया ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "विशेष जनसंपर्क अभियान" के तहत शनिवार को षष्ठम दिवस पर महानगर के सभी दस मंडलों में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। आर्य नगर मंडल के तिवारीपुर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, पूर्व डिप्टी मेयर चिरंजीवी चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान चिरंजीवी चौरसिया ने वृक्षारोपण किया तथा प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक, बुकलेट एवं फोल्डर वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष "विश्वास, विकास और जनकल्याण" के ऐतिहासिक वर्ष रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में विकास को केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित न रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने का अभूतपूर्व प्रयास किया गया है। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग को सशक्त बनाने वाली योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिख रही है।

चौरसिया ने कहा कि आज देश का गरीब केवल सहायता प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने वाला आत्मविश्वासी नागरिक बन चुका है। यही सुशासन और समावेशी विकास की वास्तविक पहचान है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, स्थानीय पार्षद सरवन पटेल, सेक्टर संयोजक अनुज दुबे, सेक्टर संयोजक अनिल निषाद, मंडल मंत्री पूरन गुप्ता, राम गुप्ता, लालचंद निषाद, मनोज अग्रहरि, राजेश चौधरी, ममता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages