<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

 वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर तथा मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगाह रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवांछनीय गतिविधि को रोकने के लिए सघन निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages