<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

अग्रहरी समाज ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता का किया सम्मान


गोरखपुर। अग्रहरी समाज के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष का विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्रहरी समाज के अध्यक्ष और महामंत्री ने किया।

समारोह में समाज के संरक्षक, उपाध्यक्ष तथा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महामंत्री सुशील अग्रहरी ने कहा कि रमेश प्रताप गुप्ता का महानगर अध्यक्ष बनना जमीनी कार्यकर्ताओं की जीत है और उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वहीं अध्यक्ष विमल अग्रहरी ने इसे वैश्य एवं अग्रहरी समाज के लिए गौरव का विषय बताया।

सम्मान से अभिभूत रमेश प्रताप गुप्ता ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा सभी वर्गों को साथ लेकर गोरखपुर के विकास को नई गति देंगे।

कार्यक्रम में अग्रहरी समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages