<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

संतकबीरनगर में विनोद कुमार वर्मा ने उपायुक्त उद्योग का कार्यभार संभाला

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संतकबीरनगर में विनोद कुमार वर्मा ने उपायुक्त उद्योग के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने तथा रोजगार सृजन को अपनी प्राथमिकता बताया।

श्री वर्मा ने बताया कि इससे पूर्व वह जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, सिद्धार्थनगर में उपायुक्त उद्योग के पद पर कार्यरत थे। स्थानांतरण के उपरांत उन्हें संतकबीरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनपद के निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिल सके।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर उद्योग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जितेन्द्र कुमार गौतम, सतीश कुमार (सहायक आयुक्त उद्योग), पंकज कुमार पाण्डेय (सहायक प्रबंधक), आशीष कुमार सिंह (वरिष्ठ सहायक), जितेन्द्र कुमार (कनिष्ठ सहायक) सहित अन्य कार्यालय कर्मियों ने बुके भेंट कर श्री वर्मा का अभिनंदन किया।

नवनियुक्त उपायुक्त उद्योग ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से जनपद के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने का भरोसा जताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages