<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

बस्ती विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बिना स्वीकृत लेआउट मानचित्र के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव कीर्ति प्रकाश भारती के निर्देश पर दिनांक 12 जून 2026 को गाटा संख्या 542/48, कटरा बस्ती स्थित भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनुसार श्री राम कमल पुत्र श्री राम सूरत, श्री उदय प्रताप पुत्र श्री कपीश तथा श्री गणेश आदि द्वारा लगभग एक बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी, जिसे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई संपन्न कराई गई। इस अवसर पर प्राधिकरण के प्रभारी अधिशासी अभियंता हरिओम गुप्ता सहित बस्ती विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बस्ती विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र एवं नियमों के विपरीत विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages