<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

ईमानदार ऑटो चालक ने लौटाया जेवरात से भरा बैग, महिला ने जताया आभार


गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र में एक ऑटो चालक की ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। तरकुलहा माता मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला का जेवरात और कपड़ों से भरा बैग ऑटो में छूट गया था, जिसे चालक ने सुरक्षित रखकर पुलिस की मदद से महिला को वापस सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, 24 जून को महिला तरकुलहा माता मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थीं। इस दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। घर पहुंचने पर ऑटो चालक संतोष की नजर बैग पर पड़ी। बैग खोलने पर उसमें जेवरात और कपड़े मिले, जिसके बाद उन्होंने बैग को सुरक्षित अपने पास रख लिया।
अगले दिन गुरुवार को चालक संतोष बैग लेकर थाना चौरीचौरा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने महिला की पहचान कर उनसे संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाकर जेवरात एवं कपड़ों सहित बैग सुपुर्द कर दिया।
अपना खोया सामान सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने ऑटो चालक संतोष और पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया। क्षेत्र में ऑटो चालक की ईमानदारी की सराहना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages