<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए गए रुपये, पुलिस ने वापस कराए 10 हजार; पीड़ित ने की सराहना


संतकबीरनगर। जनपद में चलाए जा रहे ‘क्रैक साइबर क्राइम अभियान’ के तहत साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाकर राहत पहुंचाई है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उतरौलिया निवासी श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जून 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपये फर्जी खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकांत कुशवाहा ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की प्रभावी पैरवी और त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी 10 हजार रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और साइबर टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, प्रभारी साइबर सेल वीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी रविकांत कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, आरक्षी अनुज शुक्ला एवं आरक्षी ऋतिक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर लेनदेन की तत्काल शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages