<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

सपा कार्यालय पर मनाया गया महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस, लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहस और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों एवं कर्मचारियों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। सपा नेताओं ने सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग की।

विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महारानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

विधायक राजेन्द्र चौधरी एवं कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि महारानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को चंदेल राजवंश के कालिंजर किले में हुआ था। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती की वीरता और शौर्य की गाथाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं, हालांकि उन्हें इतिहास में वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसकी वे वास्तविक रूप से हकदार थीं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गोड़वाना की रक्षा के लिए महारानी दुर्गावती ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था और उनके बलिदान को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रशान्त यादव, राजेन्द्र यादव, निसार अहमद, चन्द्र प्रकाश चौधरी, कुलदीप मौर्य, सत्येन्द्र सिंह, मान सिंह यादव, विवेक यादव, वैजनाथ शर्मा, राम सिंह यादव, अशोक यादव, रिन्टू यादव, मोहम्मद युनूस आलम, जोखूलाल यादव, मुरलीधर पाण्डेय, राजाराम यादव, घनश्याम यादव, नित्यराम चौधरी, देवनाथ यादव, जान मोहम्मद, निजामुद्दीन, आशुतोष पाण्डेय, अमित सिंह सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages